इंजीनियरिंग कॉलेज के चार छात्रों को ट्रक ने रौंदा, दो की मौत


 *- कॉलेज में चल रहा था      सांस्कृतिक कार्यक्रम*
 *- स्कूटी पर सवार होकर चारों छात्र कस्बे में आए थे घूमने*

तिर्वा*:  इंजीनियर कॉलेज के चार छात्र स्कूटी पर सवार होकर तिर्वा में घूमने के लिए आए थे। गांधी चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने चारों को रौंद दिया। घटनास्थल पर दो छात्रों की मौत हो गई व दो घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल छात्रों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में दो दिनों से सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम की खुशियों को लेकर चार छात्र कस्बे में घूमने के लिए स्कूटी पर सवार होकर आए थे। गांधी चौक के पास स्कूटी में पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे चारों छात्र रोड पर गिर पड़े। ट्रक ने चारों छात्रों को रौंद दिया। इससे हादसे में दो छात्रों की मौके पर मौत हो गई व दो छात्र घायल हो गए। मामले की जानकारी पाकर इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों में हड़कंप मच गया। कार्यक्रम को बंद कर सभी छात्र घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने घायल छात्रों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। इलाज के दौरान दोनों छात्रों की हालत गंभीर बनी हुई थी। इसके अलावा पुलिस ने मृत दोनों छात्रों के शव को पोस्टमार्टम हाउस में रख दिया है। छात्रों के नाम पता की जानकारी नहीं हो सकी थी। घटना की नजाकत को लेकर कोतवाली प्रभारी आमोद कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस बल मुस्तैद हो गया। ट्रक के पीछे यूपी 100 की गाड़ी को रवाना कर दिया गया है। जल्दी उसको पकड़ लिया जाएगा। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours