*हाजीपुर में दंगे की अफवाह, पुरे शहर में भगदड़, अघोषित कर्फ्यू; अफवाह पर ध्यान नहीं दें- DM*
हाजीपुर:हाजीपुर शहर के मस्जिद चौक पर शुक्रवार की अहले सुबह ताजिया जुलुश में एक युवक की गोली मारकर हत्या और एक को घायल किये जाने की घटना के बाद शहर में शनिवार की शाम करीब छह बजे दंगा भड़क उठने की जोरदार अफवाह फैलाई गई।अफवाह फैलते ही शहर की अधिकतर दुकानें धड़ाधड़ बंद होने लगी। और हजारों लोग पुरे शहर एक बार अचानक भागने लगे।
अफवाह की सूचना मिलते ही वैशाली जिलाधिकारी राजीव रौशन नगर थाना पहुँचे। और उसके बाद पुलिस कप्तान डॉ मानवजीत सिंह ढिल्लो के साथ शहर में माइकिंग करानी शुरू कर दी और लोगों से अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की। शहर के सभी संवेदनशील इलाकों में पुलिस की गश्त तेज कर दी गई है। भारी संख्या में पुलिस बल को लगाया गया है। अफवाह सबसे पहले शहर के गुदरी बाजार में फैली और उसने इस कदर जोर पकड़ा कि लोग भागने लगे। गुदरी बाजार में आज सबसे ज्यादा लोगों भीड़ थी। क्युंकि जिस समय अफवाह फैली उस समय कल होने वाले अनंत चतुर्दशी पर्व को लेकर बड़ी संख्या में महिलाएं भी बाजार में खरीदारी कर रही थीं। किसी ने यह भी अफवाह उड़ा दी कि गुदरी बाजार में गोलियां चल रही हैं। और लोगों को तलवार से काटा जा रहा है। पुरे गुदरी बाजार दंगा भड़क गया है। यही नजारा हाजीपुर स्टेशन पर भी था। अफवाह के कारण हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच स्थित दिघी रेल गुमटी को पार कर सैकड़ों बाइक सवार भागे।इ धर अभी भी शहर में संशय का माहौल कायम है। प्रशासन लगातार माइकिंग कर रहा है ताकि लोग भयमुक्त हो सकें। सड़कों पर पूरी तरह सन्नाटा पसरा हुआ है।
क्या था पूरा मामला…
ताजिया जुलुश में हंगामा को लेकर टाउन थाना में तीन लोग पकड़ाया था। उसी को छुड़ाने के लिए ताजिया में से जो व्यक्ति लौट रहे थे। वह लोग टाउन थाना पर गया और उस लड़के को छोड़ने के लिए बोला। जिसपर नगर थाना में तैनात पुलिसबल ने कहा की अभी नहीं छोड़ा जायेगा। जिसके बाद थाना गए लोग सड़क पर दौड़ता हुआ कुछ गुदरी बाजार की तरफ भागे और कुछ गांधी चौक होते हुए और यह हल्ला करते भागा की दंगा फ़ैल गया। जिसके बाद पुरे शहर में भगदड़ मच गया।
क्या कहते हैं जिलाधिकारी…
पुरे मामले पर वैशाली जिलाधिकारी राजीव रौशन ने कहा की हाजीपुर शहर या जिला में कहीं भी कोई घटना या विवाद नहीं हुआ है। कुछ असामाजिक तत्वों ने अफवाह फैलाया है। और लोगों को परेशान किया है। ऐसी अफवाह फ़ैलाने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours