Crime18news

नितिन गडकरी ने जोर देकर कहा कि मैं जो कहता हूं करके दिखाता हूं. मैं जो कहता हूं उस पर कोई रिपोर्टर सवाल नहीं उठा सकता है

 सड़क, परिवहन और जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी  रोड इंफ्रास्ट्रक्चर सुधारने पर नितिन गडकरी ने कहा कि पीएम मोदी जल्द ही दिल्ली से डासना के बीच 14 लेन सड़क का उद्घाटन करने वाले हैं. इससे मेरठ जाने के लिए लगने वाले समय में कमी आएगी. उन्होंने बताया कि द्वारका एक्सप्रेसवे जल्द ही तैयार होने वाला है जिससे बनाने में 7000 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं.
जब पूछा गया कि चार बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट अपने निर्धारित समय से पीछे चल रहे हैं. इसके जवाब में गडकरी ने कहा कि 47 पुराने प्रोजेक्ट्स को टर्मिनेट कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि वे प्रोजेक्ट पिछली सरकार के थे. उन्होंने कहा कि उनके डिपार्टमेंट ने समय पर प्रोजेक्ट पूरे कर करीब 3 लाख करोड़ के एनपीए बचाए हैं.
नितिन गडकरी ने कहा कि दिल्ली से डासना के बीच 7 लेन रोड बनाने के बाद दिल्ली से मेरठ जाने में सिर्फ 45 मिनट का वक्त लगेगा. उन्होंने कहा कि इस रोड के उद्घाटन के बाद दिल्ली का ट्रैफिक कंजेशन 50 प्रतिशत तक कम होगा. उन्होंने कहा कि रोड इंफ्रास्ट्रक्चर सुधारने के लिए वह मिडिल क्लास की मदद लेंगे.
गडकरी ने बताया कि सागरमाला प्रोजेक्ट बंदरगाहों को विकसित करेगा. उन्होंने कहा कि भारत में 12 प्रमुख पोर्ट हैं और वे 5 और पोर्ट को जोड़ना चाहते हैं. गडकरी ने बताया कि सागरमाला प्रोजेक्ट बंदरगाहों को विकसित करेगा. उन्होंने कहा कि भारत में 12 प्रमुख पोर्ट हैं और वे 5 और पोर्ट को जोड़ना चाहते हैं.
नितिन गडकरी ने जोर देकर कहा कि मैं जो कहता हूं करके दिखाता हूं. मैं जो कहता हूं उस पर कोई रिपोर्टर सवाल नहीं उठा सकता है. मैं पिछले 35 सालों से राजनीति में है ।
अनु ठाकुर
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours