*आधे घंटे में छुट्टी हो जाती है सरकारी विद्यायल*
*दूसरी कक्षा के बच्चे नहीं बता पाते वन का स्पेलिंग*
*ऐसे पढ़ेंगे तो कैसे लिखेंगे सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा*
*सिमरिया* / सरकार शिक्षा व्यवस्था को लेकर अनेक योजनाएं चला रही है ताकि शिक्षा का स्तर बेहतर हो सकें। लेकिन सिमरिया में कुछ ऐसे शिक्षक हैं जो सरकार को सिर्फ धोखा देने में लगे हैं। और अपनी मनमानी से विद्यालय आधे घंटे में यानी बच्चों को हाजिरी बनाकर ही बंद कर देते हैं। जी आपने बिल्कुल सही सुना सिमरिया प्रखंड अंतर्गत सबानो पंचायत के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय *रानी पोखर में शिक्षक सिर्फ आधे घंटे में ही विद्यालय बंद करके घर चले जाते हैं।* वहीं पर विद्यालय बंद होने बाद बच्चे विद्यालय के ही पास धूल गरबे में खेलते हुए नजर आए। जब बच्चों से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि विद्यालय आज आधे घंटे में ही बंद हो गई। जब दूसरी कक्षा के छात्र से वन का स्पेलिंग पूछा गया तो नहीं बता सका। वहीं पर ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षकों की इस तरह की लापरवाही एक दिन का नहीं बलिक महीने में चार से पांच बार विद्यायल आधे से एक घंटे में बंद हो जाती है। जब शिक्षकों से इसके बारे में हमलोग पूछते है तो शिक्षक हमलोग पर ही आग बबूला होकर जवाब देते हैं कि आप अपने बच्चों को कहीं दूसरे विद्यालय में पढ़ा लो। हमलोग इसके बारे में कई बार प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से भी शिकायत किए लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। ऐसे में सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि ऐसे पढ़ेंगे बच्चे तो कैसे लिखेंगे सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा। *ऐसा इसलिए भी है क्योंकि यहां ब्लॉक से लेकर जिला शिक्षा अधिकारी ही सुस्त है।*
*सवाल - कब सुधरेगी शिक्षा की व्यवस्था*
*सवाल - बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ क्यों*
*सवाल - स्थानीय जनप्रतिनिधि क्यों नहीं दे रहे हैं बच्चों की शिक्षा पर ध्यान*
*दूसरी कक्षा के बच्चे नहीं बता पाते वन का स्पेलिंग*
*ऐसे पढ़ेंगे तो कैसे लिखेंगे सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा*
*सवाल - कब सुधरेगी शिक्षा की व्यवस्था*
*सवाल - बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ क्यों*
*सवाल - स्थानीय जनप्रतिनिधि क्यों नहीं दे रहे हैं बच्चों की शिक्षा पर ध्यान*



Post A Comment:
0 comments so far,add yours