विकासखंड के गांवों में भ्रमणशील रहकर तैयार करेगें
                              धानापुर, चंदौली।
*जिला प्रशासन की मंशा के अनुसार 31 मार्च तक पूरे विकासखंड को पूर्ण रूप से खुले में शौच मुक्त करने के लिए पंचायती राज विभाग पूरी तरह से कमर कस चुका है। जिसके तहत स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार करने के साथ ही योजना से जुड़े लोगों को समय-समय पर आवश्यक दिशा निर्देश दिया जा रहा है। *इसी कड़ी में डीपीआरओ उमाशंकर मिश्र ने शुक्रवार को डीपीसी वरूण त्रिपाठी को धानापुर विकासखंड का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया*। जिनका कार्य पूरे 15 दिनों तक विकासखंड में भ्रमणशील रहकर गांवों में चल रहे शौचालय निर्माण की स्थलीय रिपोर्ट तैयार करना होगा।
👉👉 *इस बाबत डीपीआरओ ने बताया कि विकासखंड को तय समय तक ओडीएफ करने के लिए अरूण त्रिपाठी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जिनका कार्य पूरे 15 दिनों तक विकासखंड के सभी गांवों में भ्रमणशील रहते हुए शौचालय निर्माण की प्रगति का रिपोर्ट तैयार करना, साथ ही योजना में कार्यरत सेके्रटरी, स्वच्छताग्राही, सीएलटीएस टीम, राजमिस्त्रियों को आवश्यक दिशा निर्देश देना साथ ही शौचालय निर्माण के लिए ग्रामीणों व प्रधानों व अन्य जन प्रतिनिधियों को मोटिवेट करना होगा,* जिसके लिए इनको जिला पंचातय राज द्वारा एक गाड़ी भी दिया गया है, जिससे गांवों में पहुंचना सुगम हो सकें।
*उन्होंने बताया कि शौचालय निर्माण में अगर ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा लापरवाही करते पाया जाता है, ये इसकी रिपोर्ट फोन के माध्यम से हमें देगें। वहीं अगर ग्राम विकास अधिकारी द्वारा लापरवाही बरती जाती है तो इसकी सूचना पत्र के माध्यम से सीडीओ को प्रेषित किया जाये साथ ही गांवों में भ्रमण के दौरान आने वाली समस्याओं की रिपोर्ट में हमें देगें।* 
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours