गौरतलब है कि होली की शाम कस्बे के मोहल्ला अफगानान में 2 सम्प्रदाय के लोगो मे किसी बात पर विवाद हो गया था जिसमे दोनों पक्षो द्वारा पथराव किया गया था। पुलिस ने दोनों पक्षो के 14 नामजद व 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के वांटेड के पोस्टर जगह जगह चस्पा किये। पुलिस ने आज सुबह 14 नामजद आरोपियों को दबिश देकर गिरफ्तार किया।


इंस्पेक्टर राजेन्द्र सिंह, इंस्पेक्टर राम औतार, दरोगा आदेश पांचाल, भानु प्रताप, सुरेश कुमार, ब्रजभूषण शर्मा, अशोक कुमार, का0 तरुण कुमार,मनोज कुमार आदि द्वारा दबिश देते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। बताया गया है कि दबिश के वक्त दोनों पक्षो की अलग-अलग जगह पर मीटिंग की जा रही थी।

पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को जेल भेजे जाने की अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

उधर, गणमान्य लोगों द्वारा दोनों पक्षो में फैसला करा दिया गया,ताकि भविष्य में दोनों पक्षो में कोई विवाद की स्थिति न हो सके।


Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours