प्राणघातक हमले के आरोपी गिरफ्तार परिजनों ने लगाया फर्जी
प्रकरण दर्ज करने का आरोप आ रही षड्यंत्र की खबरों के बाद एस जी साह गोविंद सिंगरौली बैढ़न होली की दोपहर धुरेरी के बाद नवानगर थाना क्षेत्र के माजन में एक युवक के ऊपर हुए कचरे जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज करते हुए अपनी गिरफ्त में ले लिया है बीते शुक्रवार कि दोपहर नशे में धुत संजय कुशवाहा नामक युवक लापता रहा जिसके सुनसान जगह पर बेहोश पाए जाने की सूचना पर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था बताया जाता है कि होश में आने पर संजय ने इन आरोपियों का नाम लिया खबर है कि फरियादी एवं अंजनी कुशवाहा वगैरह के बीच जमीनी विवाद को लेकर पिछले साल भी मारपीट हुई थी तथा रंजीत चल रही थी इसी बीच घटना हो गई इस मामले में नवानगर के एक कुख्यात व्यक्ति की भूमिका लोगों के दिल और जुबान  पर एक बार फिर आ गई है आरोपी बनाए गए अनिल कुशवाहा के पिता एवं परिजनों ने इस बात का दावा किया है कि वह होली में रंग खेलने के बाद सीधे घर आ गया था तथा आराम करने के बाद शाम को अपने साथियों के साथ क्रिकेट खेलने गया था अनिल के दोस्तों एवं रिश्तेदारों का नाम लेते हुए बताया है शाम को वह घर नहीं था घटना से उसका कोई लेना देना नहीं है संभवता है पुलिस द्वारा लापरवाही एवं तरीके से कथन बयान लिए बगैर ही प्रकरण दर्ज कर दिया गया है फरियादी ने पुलिस कप्तान को लिखित शिकायत पत्र के जरिए अपना पक्ष रखा है सूत्र बताते हैं कि कथित तौर पर घायल संजय कुशवाहा का उसके पारिवारिक लोगों से ही जमीनी विवाद एवं पुरानी रंजिश चली आ रही थी हो सकता है मारपीट हुई हो किंतु गांव में कोई नहीं जानता है बावजूद अनिल को कैसे फंसा दिया गया किसके इशारे पर पुलिस काम कर रही है यह बात समझ से परे है वही फरियादियों ने बताया कि होली के दिन Ghayal संजय के मामा एनसीएल कर्मी कुछ पुलिसवालों एवं पुलिस पब्लिक के बीच मध्यस्थता करने के लिए कुख्यात लोगों के साथ ड्रिंक पार्टी किए थे उसके बाद यह सब कार्रवाई हुई है
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours