कन्नौज ब्यूरो आलोक प्रजापति के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
कन्नौज संवाददाता । कानपुर मण्डल के नवनियुक्त मंडलायुक्त सुभाष चन्द्र शर्मा के औचक निरीक्षण से अधिकारियों के पसीने छूट गए है। कानपुर के मंडलायुक्त ने कन्नौज कलेक्ट्रेट निरीक्षण किया। दौरान राजस्व अभिलेखागार क्रम बार में न होने पर नाराजगी जताई। साथ ही में अभिलेखों को ठीक से रखरखाव करने के निर्देश दिए। विवरण के अनुसार मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने शुक्रवार को कन्नौज कलेक्ट्रेट के वार्षिक और शीतकालीन निरीक्षण के दौरान राजस्व अभिलेखागार में गोस्वारा नही मिलने पर इसे तुरंत तैयार करने और फाइल ऑफ फाइल्स, तथा रजिस्टर ऑफ रजिस्टर्स का विधिवत रखरखाव करने के निर्देश दिए। उन्होने राजस्व वादों के निस्तारण में लापरवाही देखने को मिली। राजस्व निरीक्षण का रजिस्टर चेक करजे हुये अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्य प्रणाली,खसरा खतौनी की स्थित ,कर्मचारियों की सर्विस बुक भी चेक किया।इस दौरान चकबन्दी के न्यायालय में धूल देख नाराजगी जताई। साथ ही न्यायालय में बेंच या कुर्सियां डलवाने का निर्देश दिया। कलेक्ट्रेट के पुस्तकालय पहुंचे मंडलायुक्त ने वहां रखी पुस्तकों को गहनता से देखा और मौजूद पांचो उप जिलाधिकारियों से श्रीलाल शुक्ल की सर्वश्रेष्ठ कृति रागदरवारी के बारे में पूछा और सलाह दी कि प्रशासनिक अफसरों को इसे जरूर पढ़ना चाहिए। मंडलायुक्त अपने इस पहले निरीक्षण को संतोष जनक बताया और कहा कि कुछ कमियां मिली हैं जिनके बारे में सचेत कर दिया गया है। उन्होंने माना कि सुधार की गुंजाइश हमेशा रहती है। स्टाफ की कमी का उल्लेख करते हुए श्री शर्मा ने कहा कि जिले में सिर्फ एक नायब तहसीलदार की तैनाती है और अपर जिलाधिकारी न्यायिक का पद रिक्त है उनकी कोशिश होगी कि जिले में स्वीकृत पदों के सापेक्ष पर्याप्त तैनातिया हो सकें।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours