हैदरगढ़, बाराबंकी

  नेहरू युवा केन्द्र संचालित तीन दिवसीय युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम कृषि विज्ञानकेन्द्र हैदरगढ़ के सभागार में संपन्न हुआ । जिसमें कई मंडलो के आये हुए युवाओ और युवतियों को सबोधित करते हुए हैदरगढ़ विधायक बैजनाथ रावत जी ने कहा आज ऐसे युवाओ की आवश्यकता समाज को है जो हर रूप में योगदान दे ताकि सुनहरा कल अच्छा हो उन्होंने कहा कि तन मन विचारो से गंदा होना ठीक नही बल्कि गंदगी को दूर करना यह अच्छी बात है । युवाओ में वो ऊर्जा होती है कि जिस ओर जवानी चलती है उस ओर जमाना चलता है।
कार्यकम की रूप रेखा प्रस्तुत करते हुए राज्य प्रशिक्षक सिद्धिनाथ शास्त्री ने युवा मंडल की अवधारणा ,इतिहास, युवा मंडल क्या, क्यो, कैसे इंगित करते है, सामुदायिक गतिशीलता पर प्रकाश डालते हुए समाज की कुरीतियो जैसे दहेज विवाह, स्वच्छता आदि विभिन्न वस्तुए को बताया और उन सभी युवाओ की शपथ दिलाया।
इस कार्यक्रम में बीजेपी के अतुल सिंह, जिला युवा समन्वयक डॉ आराधना राज, हरिशकर पांडेय, आलोक तिवारी, डॉ सुरेद्र सिंह आदि ने संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन प्रदीप सारंग ने किया। आये हुए सभी  लोगो  का आभर आदर्श अवस्थी ने व्यक्त किया और कार्यक्रम  में मुख्य रूप से जोतिका शुक्ल, प्रदीप मिश्र, कीर्ति कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours