जल्द बन सकता है मोहम्मदी में पीएम हाउस




             रिपोर्टर   प्रसन्नदीप सिँह
मोहम्मदी-खीरी। स्थानीय विधायक लोकेन्द्र प्रताप सिंह एड0 ने मोहम्मदी क्षेत्र की जनता की कठिनाईयो को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से वार्ता कर पोस्टमार्टम हाउस बनवाये जाने की मांग की है। पहले क्षेत्रवासियो को कोई भी घटना हो जाने पर यहां से 65 किलोमीटर की दूरी तय कर लखीमपुर पोस्टमार्टम के लिए चक्कर लगाने पड़ते थे जिसके समाधान के लिये श्री सिंह ने जल्द ही पोस्टमार्टम हाउस बनवाये जाने की मांग की है साथ ही टेढ़ेनाथ बाबा जंगली नाथ मन्दिर के मध्य गोमती नदी पर पुल निर्माण की भी मांग की है। मोहम्मदी क्षेत्र के खराब स्वास्थ्य व्यस्था को मददेनजर रखते हुए एक ट्रामा सेन्टर बनवाये जाने की भी मांग स्थानीय विधायक द्वारा मुख्यमंत्री से की गयी तथा नगर में अग्निशम केन्द्र खुलवाने व ग्रामसभा जंगबहादुरगंज को को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने एवं मोहम्मदी को जिला बनाने की मांग को भी पुनः मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के समक्ष रखा।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours