योग में ध्रुव तारे की तरह चमका हैदरगढ़।
हैदरगढ़ बाराबंकी।
नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनते ही मोदी ने शरीर को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए योग को बेहतर बताया था जिसका पालन करते हुए हैदरगढ़ के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेहटा में अनुदेशक के रूप में कार्य करते हुए ध्रुव अवस्थी ने योग की ऐसी मुहिम चलाई जिससे आज योग में हैदरगढ़ ने झंडे गाडे।
दिव्य भारत निर्माण ट्रस्ट द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज डुमरियागंज सिद्धार्थनगर में आयोजित योग प्रतियोगिता में हैदरगढ़ के परिषदीय विद्यालय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेहटा के करीब एक दर्जन बच्चों ने योगाभ्यास में नए कीर्तिमान स्थापित हुए और योग के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हुए। डुमरियागंज में योग प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार सुबह से चालू हुआ जिसमें योग प्रशिक्षक के रूप में बच्चों को लेकर गए और प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हुए सरकारी स्कूल के बच्चों ने जो करतब दिखाए वह आज की तारीख में किसी के बस का नहीं था। राहुल पाल ने 3:30 घंटे का मत्स्यासन करने का कीर्तिमान स्थापित किया तो वहीं इंद्र कुमार ने 4 घंटे 10 मिनट तक आसन की मुद्रा में रहे। शशांक मिश्रा 4 घंटा 40 मिनट तक आसन की एक मुद्रा में बने रहे और कभी न तोड़ने वाला रिकॉर्ड कायम किया । बेहटा की धरती जो बाबा टीकाराम की धरती के नाम से समूचे बाराबंकी में जाना जाता है अब नए कीर्तिमान स्थापित करते हुए योग के क्षेत्र में भी बेहटा का नाम रोशन करने का दायित्व ध्रुव अवस्थी को दिया गया। अवस्थी शुरुआती दिनों से ही लगन के साथ बच्चों को योगाभ्यास कराने में लगे रहे स्कूलों की प्रतियोगिता में भी बीते दिनों जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पी एन सिंह द्वारा जहां बच्चो सहित ध्रुव की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई तो वहीं बच्चों के इस कारनामे को देख कर बहुत ही गदगद हुए और प्रोत्साहित करते हुए आगे की प्रतियोगिता में भी भाग लेने की बात कही। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भी प्रथम स्थान प्राप्त करने के बाद मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में भी हर जगह का नाम रोशन हुआ। आगामी प्रतियोगिता में भी योग में कई इनाम झटकने का इरादा रखे हुए हैं । बच्चों के अंदर उत्साह इस कदर भरा हुआ है कि एक ही मुद्रा में योग करते हुए कई घंटे बीता देने पर भी जरा भी हिचकते नहीं है। योग जहां स्वास्थ्य के लिए लाभदायक तो है ही वही बच्चों के योग करने से अभिभावकों सहित लोगों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। हैदरगढ़ ने जहां बीते दिनों शिक्षा के क्षेत्र में कई कीर्तिमान गढ़े हैं तो वहीं योग के क्षेत्र में भी है जगह का नाम विश्व पटल पर अंकित होगा यही अभिलाषा ध्रुव अवस्थी की है। जिला संगठन मंत्री विवेक कुमार गुप्ता ने ध्रुव की इस पहल को और नए कीर्तिमान करने को लेकर भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए बधाई दी है और आगे भी प्रोत्साहन करने के लिए आर्थिक मदद की भी बात कही और कहा कि क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए ऐसी प्रतिभा की आवश्यकता है जो हर जगह का नाम रोशन करें।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours