बॉलीवुड की हसीन अदाकारा श्रीदेवी की मौत के लगभग दो हफ्ते बाद चेन्नई स्थित उनके परिवारवालों ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ी है.
 इससे पहले खुद को श्रीदेवी का अंकल बताने वाले वेणुगोपाल रेड्डी ने बोनी कपूर पर कई आरोप लगाए थे.हालांकि श्रीदेवी की बहन श्रीलता के पति संजय रामास्वामी ने वेणुगोपाल के आरोपों को खारिज किया है.संजय ने कहा कि उनका परिवार वेणुगोपाल को नहीं जानता है.*

मौत के 15 दिन बाद श्रीदेवी की प्रेयर मीट चेन्नई में रखी गई थी। यहां साउथ के कई दिग्गज सितारे उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे.इसमें प्रभुदेवा से लेकर वैजंतीमाला तक शामिल थीं. साथ ही श्रीदेवी की बहन और कपूर परिवार भी प्रेयरमीट में मौजूद था.इस दौरान श्रीदेवी की बहन श्रीलता के पति संजय रामास्वामी ने मीडिया से बात की. संजय ने बताया, ‘मुझे श्रीलता से शादी किए हुए 28 साल हो चुके हैं. लेकिन मैंने कभी किसी वेनुगोपाल रेड्डी के बारे में नहीं सुना. परिवार इस बारे में जानता है लेकिन हम सब ने चुप रहने का फैसला किया. हम लोग कोई कॉन्ट्रोवर्सी नहीं चाहते थे.’

‘इस मुश्किल वक्त में हम सब बोनी कपूर और उनके परिवार के साथ हैं.मैंने यह भी सुना कि लोग मेरी पत्नी की चुप्पी पर सवाल उठा रहे हैं और उनपर बेकार के आरोप लगाए जा रहे हैं. वो दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करती थीं.’

‘हम सब एक परिवार की तरह इस मुश्किल समय का सामना कर रहे हैं.श्रीदेवी हमारे लिए एक इंसपिरेशन थीं. हम सब उनसे बहुत प्यार करते थे. मीडिया में जो भी खबरें आ रही हैं उसमें बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है.’बता दें कि कुछ दिन पहले श्रीदेवी के अंकल वेनुगोपाल रेड्डी ने उनकी जिंदगी के बारे में कई खुलासे किए थे.उन्होंने कहा था कि श्रीदेवी की जिंदगी में बहुत दुख था और इसकी वजह बोनी कपूर थे.

बता दें वेनुगोपाल रेड्डी ने कहा था, ‘बोनी कपूर ने फिल्म बनाने में अपना सारा पैसा लुटा दिया था. उन्होंने ऐसी फिल्मों पर पैसा लगाया जो आजतक रिलीज ही नहीं हुईं.इससे बोनी को काफी नुकसान हुआ.इस नुकसान की भरपाई करने के लिए बोनी ने श्रीदेवी की संपत्ति बेच दी. श्रीदेवी के मन में इस बात का मलाल हमेशा रहा. इसी दर्द के साथ उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया.’वहीं आपको बता दें कि श्री देवी और उनकी बहन के बीच मे कुछ खास रिश्ते नही बताये जाते.

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours