प्रदीप कुमार हैदरगढ़ बाराबंकी

त्रिवेदीगंज की दहिला ग्रामपंचायत में स्थित श्री राजाराम पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन किया गया।
   क्षेत्रीय विधायक बैजनाथ रावत ने माँ वीणापाणि की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करके तथा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम कार्यक्रम उद्घघाटन किया।
  कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए  विधायक ने कहा,शहरों में विद्यालय चलाना व्यवसाय हैं लेकिन गांव में यदि कोई किसान विद्यालय स्थापित करता है तो वह जनसेवा है,एक मिशन है।विद्यालय चलाना बड़ा काम है,बड़ी जनसेवा है।विद्यालय के नन्हेमुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए उन्होंने विद्यालय की हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया।
   कार्यक्रम का सफल संचालन उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष रामयश विक्रम"प्रदीप" ने किया।
     इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा ऩेता संजय वर्मा,उत्तम वर्मा,रामू अवस्थी,ऩन्दकिशोर मिश्रा,मोहित वर्मा,राजेश रावत,प्रदीप यादव प्रधान सहित भारी संख्या मे अभिभावक उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours