- मुन्ना सिंह हैदरगढ़ बाराबंकी
त्रिवेदीगंज क्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने स्वयं की गांव की नालियों की सफाई ।
एक तरफ केन्द्र सरकार व राज्य सरकार स्वच्छता के अभियान पर जोर दे रही है तो दूसरी तरफ गांवो मे तैनात सफाई कर्मचारियों ने काम न करने की कसम खा रखी है ।मामला ग्राम पंचायत जरौली के पासापुर गांव का है जहाँ की नालियों की सफाई कई महीनों से नही हुयी है ।नलियों की सफाई न होने से संक्रमित बीमारियों का खतरा है यह हाल केवल एक गांव का ही नही वल्कि विकास खंड के ज्यादातर गांवो का यही हाल है । आज पासापुर गाँव मे किसान यूनियन कार्य कर्ता देवीदयाल वर्मा की अगुआई मे जगदीश ,हरिनाम ,संदीप विजय बहादुर, दिलीप आदि कार्यकर्ताओं ने गांव की नालियों की सफाई की ।प्रशासन एवं सफाई कर्मचारी द्वारा सफाई के संबंध मे गांवो की अनदेखी से कार्यकर्ताओं मे आक्रोश है ।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours