कन्नौज-छिबरामऊ कोतवाली में पुलिस की जुबान बे लगाम, करते है अपमानित भाषा का उपयोग
छिबरामऊ :  योगी सरकार में पुलिस की जुबान बेलगाम होती नजर आ रही है जबकि पुलिस को अपने महकमे द्वारा ही समाज के लोगों में पुलिस मित्र बनकर कार्य करने का पाठ पढ़ाया जाता है लेकिन छिबरामऊ कोतवाली में चाहे कोतवाल साहब हो या कोतवाली स्टाफ सबका अपना एक ही भाषा शैली है थोड़े दिन पहले कोतवाल साहब ने पत्रकारों से भी ऐसी भाषा बोली थी और उसी की शिक्षा लेते हुये भी उनके सिपाही भी अपने अंदाज में आ गये। मामला यह है कि आए दिन कोतवाली कार्यालय में तैनात कर्मचारी अपनी जुबान को बे-लगाम करके अपमानित भाषा शैली का उपयोग करते है वह ये भी नहीं समझते कि थाने में आया हुआ व्यक्ति निश्चित रूप से पीड़ित या कोई फरियादी, या अपराधी ही होगा । हिंदुस्तान में कई बातें कहावत के रूप में जुड़ी है वही एक कहावत बिल्कुल पुलिस के लिये सटीक बैठती है *बंदर घुड़की* अपराधी के साथ तो सम्भव है कि ये घुड़की दिखाकर पेश आये लेकिन अन्य कोई फरियादी हो, नेता हो, सामाजिक प्रतिष्ठित व्यक्ति ,या पत्रकार हो  उनसे ये तरीका बिल्कुल ठीक नहीं है। बीते कल दिन शनिवार को रात्रि में कोतवाली कार्यालय में डयूटी पर तैनात सिपाही देव कुमार ने कुछ लोगों से अपमानित भाषा, एवं धमकी देते नजर आये है। और तो और अब तो यह भी होने लगा कि शिकायत कर्ता की भी पुलिस थाने में कई घंटों तक एक अपराधी के रूप में भी बैठा लेती है। कल एक मोबाइल दुकानदार के साथ उसकी दुकान पर एक लड़के ने अपने साथियों के साथ कुछ कहा सुनी हो गयी जिस पर दुकानदार ने अपनी मदद के लिये 100 नम्बर लगा दिया जहाँ मौके पर पुलिस ने पहुँचकर गाली गलौज कर रहे लड़के को पकड़ कर शिकायत कर्ता के साथ थाने ले आयी। और दोनों को थाने में 2 घण्टे बैठाये रखा। लेकिन जब दुकानदार के परिवारी जनों को पता चला तव वे थाने आये और दोनों पक्षों ने आपसी समझौता कर दोनों को अपने घर ले जाने की बात कही उस समय डयूटी पर तैनात सिपाही देव कुमार बिना किसी बजह के समझौता लिखते समय अपने आव भाव खोते दिखे और अपमानित भाषा का उपयोग किया। न जाने किस सोच के साथ उन्होंने ऐसा व्यवहार किया। ये एक प्रश्न चिन्ह है
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours