एंकर - अन्नदाता जब दिन रात एक कर कर अपने खून पसीने से सींचकर फसल को बड़ा करता है

फसल बेचने के महीनों बाद भी जब उसे उसकी फसल का दाम ना मिले तो यह तस्वीर है देखने को मिलती हैं मामला नरसिंहपुर का है जहां भुगतान ना होने से आहत किसान कलेक्ट्रेट में रस्सी का फंदा लेकर पहुंचा और उसने कलेक्टर के सामने ही अधिकारियों को खुद फांसी लगाने की धमकी दे डाली देखिए रिपोर्ट

वीओ 01 - हिनोतिया ग्राम से फाँसी का फंदा हाथ मे लिए और आंखों में पीड़ा का सैलाब .. कलेक्ट्रेड पहुँचा यह किसान सरकारी सिस्टम के सितम से इतना प्रताड़ित हुआ कि उसने कलेक्ट्रेड में ही फांसी लगाकर अपनी देहलीला को समाप्त करने का मन बना लिया दरसल अविनेश चौहान नाम के इस किसान ने 28 दिसम्बर को एक लाख पचपन हजार का धान समर्थन मूल्य पर सहकारी समिति को बेचा था पर 15 दिनों में भुगतान के शासन के निर्देश के वावजूद अब तक किसान को पैसा नही दिया गया किसान का कहना है कि 20 हजार रूपये उसे विधुत विभाग को देने और पचास हजार का कर्ज चुकाना है और संबधित आदायगी के लिए परेशान कर रहे बार बार एक दफ्तर से दूसरे दफ्तर के चक्कर काट रहा ,जनसुनवाई में शिकायत की,सीएम हेल्पलाइन में तक शिकायत कर चुका और जब सरकारी सितम से त्रस्त हो गया तो सिस्टम के सामने ही फांसी लगाने मजबूर होना पड़ रहा है

बाइट - अविनेश चौहान ,पीड़ित किसान

 के तहत दिया लेकिन 3 माह बीत जाने के बाद अब उन्हें नरसिंहपुर से जबलपुर और जबलपुर से नरसिंहपुर चक्कर काटने पर मजबूर होना पड़ रहा है किसानों का कहना है कि जितनी राशि मिलनी थी उससे ज्यादा तो वह आने जाने में खर्च कर चुके हैं लेकिन ना अधिकारी उनकी सुन ले रहे हैं ना ही शासन ......मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि फसल के दाम उन्हें एक माह के भीतर किसानों के खाते में आएंगे लेकिन उनका यह वादा भी छलावा साबित हो रहा है यह भावंतर योजना नहीं किसानों को भंवर जाल में फंसाने वाली योजना है

बाइट 02- प्रेमशंकर पटैल , पीड़ित किसान

नरसिंहपुर से सुशील बैरागी की रिपोर्ट
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours