चन्दौली :अंतरप्रांतीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश,चोरी की गई चौदह मोटरसाइकिल के साथ गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार                     



खबर चंदौली जनपद से है जहां  मुगलसराय पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने एक ऐसे अंतरप्रांतीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है जो उत्तर प्रदेश की मोटरसाइकिल को चुराकर बिहार में व बिहार की मोटरसाइकिल को चुराकर उत्तर प्रदेश में बेचने का काम करता था।मामले का पर्दाफाश तब हुआ जब इस गिरोह के 5 सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़े। इन चोरों के निशानदेही पर पुलिस को 14 मोटरसाइकिल भी बरामद हुई हैं। पुलिस के अनुसार इनका गिरोह अपने महंगे शौक को पूरी करने के लिए चोरी का काम किया करता था और मोटरसाइकिल को चुराकर सस्ते दामों में बेच कर उससे अपने महंगे शौक पूरे करते थे। पत्रकार वार्ता में पुलिस अधीक्षक चन्दौली सन्तोष कुमार सिंह ने कहा कि आज मुगलसराय पुलिस और स्वाट टीम चन्दौली के द्वारा अच्छी रिकवरी की गई है और इस टीम और मुगलसराय पुलिस के द्वारा चौदह मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं जो विभिन्न स्थानों से और कई जनपदों से चोरी की गई हैं और चोरी करने वाले गिरोह के पांच सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है जिसमें चार मुगलसराय थानाक्षेत्र के रहने वाले हैं और एक बिहार के सासाराम का रहने वाला है।उन्होंने कहा कि ये गिरोह बड़े ही शातिर अंदाज में चन्दौली और उत्तर प्रदेश से वाहनों को चोरी करके बिहार में और बिहार के वाहनों को चोरी करके उत्तर प्रदेश में बेचते हैं। उन्होंने कहा कि चौदह मोटरसाइकिलों की यहां बरामदगी की गई है और दो और ऐसी मोटरसाइकिलें हैं जो सासाराम में हैं उनको लाना है जो इन्हीं के द्वारा चोरी की गई थी जो वहाँ पुलिस के द्वारा बरामद की गई हैं और उन्होंने कहा कि चोरी आर्थिक लाभ के लिए और निठलुआ टाईप के लोग हैं जो जिनके पास कोई काम नहीं है और सबसे आसान तरीका इनको मिला है कि वाहन चोरी करते हैं और उन्हीं पैसों से ऐश करते हैं।  गिरोह के पकड़े जाने के बाद पुलिस ने थोड़ी राहत की सांस जरूर ली है वहीं अपराध पर भी कुछ हद तक अंकुश लगा है।  

बाईट- संतोष कुमार सिंह एसपी चंदौली                                                        रिपोर्ट-विनय तिवारी जनपद चंदौली 9450142741
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours