चन्दौली :सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुआ सम्पन्न            



 
✍️खबर चंदौली जनपद से है जहां सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील सदर में जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस में चिकित्सा, स्वास्थ्य, पुष्टाहार, समाज कल्याण, लोक निर्माण विभाग, चकबन्दी, स्वच्छ पेयजल, राजस्व, पुलिस, सिंचाई, वृद्वावस्था, विकलांग, शिक्षा, उद्यान, कृषि, मत्स्य, प्राथमिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, राशन वितरण, विद्युत, लघु सिंचाई, रेशम, पुष्टाहार आदि विभागों से सम्बन्धित कुल 75 पत्रों का पंजीयन किया गया जिसमें से 05 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस पर आने वाले प्रार्थना पत्रों को गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निस्तारण व शिकायतों का प्रभावी अनुश्रवण किया जाये। उन्होनें कहा कि सभी प्रार्थना पत्रों का निस्तारण एक सप्ताह के अन्दर किया जाये एवं सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारी प्रार्थना पत्रों की गुणवत्तापूर्वक निस्तारण की कार्यवाही सुनिश्चित करें । ब्लॉक एवं तहसील से आए हुए प्रार्थना पत्रों पर निस्तारण तत्काल किया जाए ।पारिवारिक  लाभ योजना को सही तरीके से लागू किया जाए । रिबोर की समस्या हल करने एवं आगे के लिए शिकायतें ना हो इस पर अधिकारियों को  कड़े निर्देश दिए । उन्होनें कहा कि सभी अधिकारी शिकायतों का निस्तारण कर एवं उसकी जानकारी मेरे समक्ष अनुश्रवण हेतु प्रस्तुत करें। शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाये । सभी अधिकारी शिकायतों का निस्तारण समय सीमा मे करें। अन्यथा सख्त कार्यवाही की जायेगी।
उन्होंने कहा कि अधिकारी जन सामान्य से सीधे सम्पर्क करें जिससे आम जन मानस को कोई दुविधा न हो।  उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि जनता की समस्याओं का निराकरण केवल सम्पूर्ण समाधान दिवस में ही हो बल्कि गम्भीर मामलों में अधिकारी मौके पर पहुॅचकर समस्याओं का प्रभावी निस्तारण  सुनिश्चित करें । उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस शासन की शीर्ष प्राथमिकताओं में है।  सबसे ज़्यादा शिकायतें विद्युत की आने से जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग से नाराज़गी जताते हुए अधिशासी अभियंता को बिजली व्यवस्था सुधारने के कड़े निर्देश दिये, उन्होंने कहा सभी अधिकारी शासनादेश का कठोरता से अनुपालन करना सुनिश्चित करें । संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर अरविंद सिंह ग्राम हिनौती द्वारा चकरोड बिना नापी की अधिकारी-कर्मचारी द्वारा रिपोर्ट लगाकर प्रार्थना पत्र को निस्तारित किए जाने की शिकायत जिलाधिकारी से कि उस पर उन्होंने तत्काल का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दी।  जरखोर कला धरौली से बबुरी रोड का चौड़ीकरण के दौरान नाला पट गया है जिससे ग्रामवासियों के पानी की निकासी सही ढंग से नहीं होने पर अधिशासी अभियंता PWD निर्माण खंड को परीक्षण कर निरीक्षण आख्या का समुचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
        संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर  अधिशासी अभियंता लोक निर्माण,  अधिशासी अभियंता बंदी प्रखंड,  जिला विद्यालय निरीक्षक,  सचिव विकास प्राधिकरण,  महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र,  प्रभागीय वनाधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला गन्ना अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी,  परियोजना अधिकारी (डूडा), जिला सेवायोजन अधिकारी, सहायक निदेशक मत्स्य, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण सेवा, अधिशासी अभियंता नलकूप द्वारा संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उपस्थित न रहने पर एक दिन का वेतन व कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश उप जिलाधिकारी सदर विकास कुमार सिंह को दी।
        इस अवसर पर ज़िलास्तरीय अधिकारी सहित सम्बंधित विभाग के अधिकारी/ कर्मचारी एवं फरियादी उपस्थित थे।                        रिपोर्ट-विनय तिवारी जनपद चंदौली 9450142741
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours