चन्दौली :बाइक सवार को सड़क पर तड़पता देख दौड़ पड़े सीओ सकलडीहा और स्वयं फर्स्ट एड करने के बाद अपनी गाड़ी से भेजा जिला अस्पताल



✍️खबर चंदौली जनपद के अलीनगर थाना क्षेत्र के संहति गांव से है जहां अलीनगर थाना क्षेत्र के संहति गाव के समीप ट्रैक्टर के धक्के से विनय कुमार निवासी पुत्र रामसूरत निसाद निवासी जोहरगंज सैदपुर गाजीपुर का गंभीर रूप से घायल हो गया।इसी बीच उधर से गुजर रहे   सी0ओ0 सकलडीहा त्रिपुरारी पांडेय  ने स्थानीय लोगों के सहयोग से अपनी गाड़ी में लादकर जिला अस्पताल पहुँचाया । मौके पर ट्रैक्टर व पीड़ित की मोटरसाईकल चौकी प्रभारी ताराजीवनपुर को देकर आवश्यक करवाई के निर्देश दिए व साथ ही पीड़ित के फोन से घरवालों को सूचना दे दी गई है । त्रिपुरारी पांडेय ने मौके पर ही सीमित संसाधनों से फर्स्ट एड कर ब्लड रोक दिया तत्पश्चात जिला अस्पगाल ले गए।




रिपोर्ट-विनय तिवारी जनपद चंदौली 9450142741
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours