चंदौली जनपद के मुगलसराय थानाक्षेत्र के सरस्वती होटल से है जहां पुलिस की अनियंत्रित जिप्सी ने एक होटल के बाहर पार्किंग में खड़े कई बाइक को रौंद डाला।
घटना से गुस्साए लोगों ने मामले की सूचना मुगलसराय कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नाराज लोगों को कार्यवाही का आश्वासन देकर शांत कराया और जिप्सी चालक व क्षतिग्रस्त वाहनों को उठाकर कोतवाली ले गई।घटना उस वक्त की है जब मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के चंदासी इलाके में सरस्वती होटल के बाहर पार्किंग में खड़े वाहनों के बीच पुलिस की अनियंत्रित जिप्सी अचानक घुस गई। जिप्सी ने एक के बाद एक कई मोटरसाइकिल को रौंद डाला यह महज संयोग था कि घटना के वक्त पार्किंग स्थल में कोई व्यक्ति नहीं था वरना किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता था। फिलहाल कोतवाल शिवानंद मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की और आरोपी चालक व क्षतिग्रस्त वाहनों को उठाकर मुगलसराय पुलिस कोतवाली ले गई और कार्यवाही में जुट गई है।
रिपोर्ट-विनय तिवारी जनपद चंदौली 9450142741

Post A Comment:
0 comments so far,add yours