चन्दौली :द्वारिका एक्सप्रेस का एसी ठीक न किए जाने को लेकर टूटा यात्रियों के सब्र का बांध, मुगलसराय जंक्शन पर यात्रियों ने किया जबरदस्त प्रदर्शन
✍️खबर चंदौली जनपद के मुगलसराय रेलवे स्टेशन से है जहां मुस्कान के साथ सेवा देने का वादा करने वाली भारतीय रेल के दावों खोखले साबित होते नजर आ रहे है। भीषण गर्मी से राहत पाने के लिये यात्री ट्रेनों में अधिक रुपये लगाकर AC कोच में सीट बुक करावा कर आराम से सफर करना चाहते हैं ।लेकिन ट्रेनों मेंआये दिन AC खराब होने के कारण यात्रियों के लिये मुशीबत बन जाती है। ट्रेनों में आए दिन AC,पानी व सफाई को लेकर हो रहे हंगामे ने भारतीय रेल की काफी किरकिरी की है। ताजा मामला 15635 द्वारिका एक्सप्रेस का है । जहां AC कोच का AC काफी समय से नहीं चल रहा था यात्रियों ने इसकी शिकायत कई बार कोच अटेंडेंट व टीटी से भी की,लेकिन यात्रियोंं को आश्वासन मिलते रहे । कई बार शिकायत के बाद एसी ठीक न किये जाने से यात्रियों का सब्र का धैर्य टूट गया, ट्रेन मुग़लसराय स्टेशन पर पहुचते ही खराब एसी को लेकर यात्रियों ने जमकर हंगामा काटा और चेन पुलिंग कर ट्रेन को 1 घंटे से ज्यादा समय तक प्लेटफॉर्म पर ही रोके रखा । हंगामे की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची आरपीएफ और जीआरपी के जवानों ने किसी भी प्रकार यात्रियों को समझा बुझाकर शांत कराया तब जाकर ट्रेन गंतव्य को रवाना हुई। आप को बता दे कि रेलवे स्टेशन पर आए दिन खराब ऐसी को लेकर यात्री हंगामा करते हैं लेकिन रेल का कोई भी बड़ा अधिकारी यात्रियों की समस्या को जानने स्टेशन नहीं पहुंचता है। एक तरफ यात्री ज्यादा किराया देकर AC के लिए बिलबिला रहे हैं दूसरी तरफ रेल अधिकारी एसी कमरों में आराम फरमा रहे होते हैं और इन सब का खामियाजा भुगतना पड़ता है प्लेटफार्म पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों को जो आए दिन यात्रियों को किसी प्रकार समझा-बुझाकर ट्रेन को आगे की ओर रवाना कराने में लगे रहते हैं।रिपोर्ट-विनय तिवारी जनपद चंदौली 9450142741

Post A Comment:
0 comments so far,add yours