*जोतिशाचार्य रघुनाथ प्रसाद शास्त्री*

*मेष*- आज आपके करीबी व्यक्ति के सहयोग से मांगलिक कार्य संपन्न होंगे प्रत्यक्ष रूप में शत्रुओं से परेशानी की आशंका है, सोच-समझकर कार्य करने की जरूरत। समझे ।

*वृषभ*- आज अपने क्रोध पर संयम रखें। पारिवारिक वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। राजकीय कार्यो में सफलता हाथ लगेगी, नित्य नई-नई कठिनाइयां आपको परेशान कर सकती हैं।

*मिथुन*-आज  उदर विकार, कमर दर्द से परेशान हो सकते हैं। विदेश व निवेश संदर्भों में अचानक ही लाभ होगा। तमाम परेशानियों के बावजूद भी आपके मित्र आपका साथ देंगे।

*कर्क*- आज आप सभी कार्य धैर्य से करे तो बेहतर होगा। आजीविका संबंधी मूलभूत समस्या का स्थायी समाधान मिलना संभव है। जीवनसाथी के प्रति कुछ उदासीनता के भाव उत्पन्न हो सकते हैं।

*सिंह* - आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।  किसी भी योजना को बनाएं परंतु उसे गुप्त रखना अतिआवश्यक है। खर्च की अधिकता के कारण मानसिक तनाव बढ़ सकता है।

*कन्या*- आज  कुछ नए लोगों से जान-पहचान बढ़ सकती है।जिससे आगामी समय में ये लोग आपके काम आ सकते है।रचनात्मक क्रिया कलापों में हिस्सा लेना पड़ सकता हैं।

*तुला*- आज कर्ज  लेने की स्थितियां आ सकती हैं। आर्थिक स्थिति में वृद्धि और रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी। जीवनसाथी से बनाया हुआ तालमेल ही आपको वांछित लाभ दे सकता।

*वृश्चिक*- आज  नौकरीपेशा लोगों को पद प्रतिष्ठा आदि का लाभ होगा। यदि आप व्यवसायी हैं तो समय अनुकूल है, कार्य व्यवसाय को गति देने पर वांछित लाभ मिल सकता है।

*धनु* -आज आर्थिक सुविधाओं बढ़ोतरी होगी।  निवेश व विदेश संदर्भों में अचानक ही कोई सफलता का समाचार प्राप्त होगा।  सुख-साधन में वृद्धि, वाह्य लोगों का भी समर्थन हासिल हो सकता।

*मकर*- आज  सामान्यतः स्वास्थ्य ठीक रहेगा। उच्चाधिकारियों के मध्य योजनाओं को गति देने की बैठक हो सकती हैं। भूमि-भवन संबंधी कार्य व्यवसाय लाभदायक सिद्धि होगा।

*कुंभ*- आज संतान से खुशी का समाचार मिल सकता। कामकाज में वांछित गुणात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। क्रीड़ा व शैक्षिक क्षेत्रों में किसी सफल शख्सियत से प्रभावित हो सकते।

*मीन*- आज आप पूंजी निवेश से पहले कंपनी की वैधता निजी स्तर पर जांच लें अन्यथा हानि हो सकती है। बार-बार के व्यावसायिक ऊंच-नीच, घरेलू कलह व सामंजस्यता की कमी के कारण मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकता है।

*ज्योतिष परामर्श के लिए सम्पर्क करें रघुनाथ प्रसाद शास्त्री से 9473655000 पर रात्रि 10 बजे से 12 बजे तक निःशुल्क*

बुधवार, जुलाई ०४, २०१८ का पञ्चाङ्ग
सूर्योदय: ०५:४५   सूर्यास्त: १९:१६ हिन्दु सूर्योदय: ०५:४९ हिन्दु सूर्यास्त: १९:१२
चन्द्रोदय: २३:३१  चन्द्रास्त: १०:४५ सूर्य राशि: मिथुन चन्द्र राशि: कुम्भ - २२:५४ तक सूर्य नक्षत्र: आर्द्रा द्रिक अयन: दक्षिणायण  द्रिक ऋतु: वर्षा वैदिक अयन: उत्तरायण वैदिक ऋतु: ग्रीष्म हिन्दु लूनर दिनांक शक सम्वत: १९४० विलम्बी चन्द्रमास: ज्येष्ठ - अमांत विक्रम सम्वत: २०७५ विरोधकृत् आषाढ़ - पूर्णिमांत  गुजराती सम्वत: २०७४ पक्ष: कृष्ण पक्ष तिथि: षष्ठी - २४:०६+ तक नक्षत्र, योग तथा करण नक्षत्र: पूर्व भाद्रपद - २९:२३+ तक योग: आयुष्मान् - ०७:१९ तक प्रथम करण: गर - ११:२१ तक द्वितीय करण: वणिज - २४:०६+ तक अशुभ समय दूमुहूर्त: १२:०४ - १२:५८ वर्ज्य: १०:१३ - ११:५७ राहुकाल: १२:३१ - १४:११ गुलिक काल: १०:५० - १२:३१ यमगण्ड: ०७:३० - ०९:१० शुभ समय अभिजीत मुहूर्त: कोई नहीं अमृत काल: २०:४० - २२:२५
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours