कार्यकाल रचनात्मक कार्यों के लिए जाना जाएगा,,! शांति व्यवस्था में कार्यकाल रहा अव्वल



 "खबरों के बाद" एसजी शाह 'गोविंद' सिंगरौली
(बैढ़न/विन्ध्यनगर)

पुलिस अधीक्षक विनीत जैन के स्थानांतरण बाद मंगलवार शाम NTPC विंध्याचल के मैत्री सभागार में भावभीनी विदाई दी गई, जहां पर पुलिस प्रशासन के साथ ही जिले के गणमान्य नागरिक बुद्धिजीवी समाजसेवी एवं पत्रकार शामिल होकर अपनी भावनाएं ताजा की एवं उनके कार्यकाल कि सराहना की गई।

इस मौके पर एसपी श्री जैन के आठ महीने के कार्यकाल में हुए कई ऐतिहासिक एवं विशेष प्रयासों का उल्लेख किया गया, वहीं कई अंधी हत्याओं एवं महिलाओं की सुरक्षा संरक्षण को लेकर किए गए प्रयासों सहित यातायात के लिए उठाए गए कड़े कदम का उल्लेख किया गया।

 मौके पर प्रतिभावान एवं कुशल वक्ता एडिशनल एसपी प्रदीप शेंडे ने सारगर्भित उद्बोधन के जरिए अपने विचारों से मौजूद लोगों को भाव विभोर किया ।

इस दौरान एसडीओपी मोरवा यातायात टीआई एवं विंध्यनगर टीआई ने अपने गीत कविता के माध्यम से भावनाएं व्यक्त की।

 इस मौके पर राजस्व पुलिस एवं न्यायालय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे,
 विदाई समारोह में एडिशनल एसपी प्रदीप शेंडे सीएसपी अनिल सोनकर एसडीओपी के पी द्विवेदी एस एन सिंह एवं टीआई मनीष त्रिपाठी यू पी सिंह संतोष तिवारी नरेंद्र सिंह रघुवंशी नागेंद्र सिंह अर्चना द्विवेदी,दिलीप तिवारी सहित जिले के तमाम पुलिस अफसर एवं जवान शरीक हुए ।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours