युवक के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा              

                खबर चंदौली जनपद के इलिया से है जहां चंदौली जिले के  इलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय किशोरी को बहला फुसलाकर भगा लिए जाने के मामले में मंगलवार को पुलिस ने गांव के ही दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने यह शिकायत पिता की तहरीर के आधार पर की है।
लापता किशोरी के पिता ने आरोप लगाया कि 1 जुलाई को गांव के ही दो युवक पुत्री को बहला फुसलाकर अन्यत्र ले गए हैं तब से उनकी बेटी का कोई अता पता नहीं हैं। पहले तो उन्होंने आस-पास में खोजने की कोशिश की तो पता चला कि आरोपी ही उसकी बेटी को कहीं और लेकर गए हैं।
थानाध्यक्ष स्वामी प्रसाद ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर गांव के ही दो युवकों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।रिपोर्ट-विनय तिवारी जनपद चंदौली 9450142741
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours