*शिक्षा और शिक्षकों का केंद्र बिंदु है छात्र। इन्हें *



शिक्षा और शिक्षकों का केंद्र बिंदु छात्र हैं। उन्हें बेहतर इंसान बनाने की जिम्मेवारी भी शिक्षकों पर है। आज हम अपने इस गुरूतर जिम्मेवारी से भागते हैं तो आगे आने वाली पीढ़ी हमसे कई तरह का सवाल करेगा। यही नहीं यदि सफलता में कमी रह गयी तो बच्चे और उनके अभिभावक विकल्प तलाश लेंगे तब हमारी उपयोगिता ही खत्म हो जायेगी। ऐसे में सीमित संसाधनों और कई तरह की समस्याओं के बीच ही हम अपना बेहतर परिणाम कैसे दें और वर्तमान प्रतिस्पर्धा के बीच अपने अस्तित्व का बचाव कैसे करें यह सभी शिक्षकों को सोंचना होगा। तभी हम शैक्षणिक सुधार की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।

बिहार के वैशाली जिले में शैक्षणिक सुधार के लिए जिले भर के स्कूल- काॅलेज प्रधानों की बुलाये गये बैठक में जिला पदाधिकारी राजीव रौशन ने यह बातें कही।उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज के क्रीम हैं और आप में ही समाज की दिशा बदलने की क्षमता है। हम हार मान लेते हैं इसलिए समस्याएं नजर आने लगती है, हमें जीत से भी बड़ी चीज के बारे में सोचना होगा। गुरू-शिष्य की परंपरा का निर्वहन करना होगा। परीक्षा के प्राप्तांक ही सफलता की गारंटी नहीं है बल्कि बच्चों के ज्ञान विस्तार पर ध्यान देना होगा। माइक्रो मैनेजमेंट के साथ ही शतत मूल्यांकन से आगे बढ़ना होगा। तभी हम समाज निर्माण और एक बेहतर इंसान बनाने की निभा पायेंगे। उन्होंने कहा कि बिहारी बच्चों में असीम क्षमता है, उसे कायम रखने की जरूरत है। बच्चों को जल संरक्षण, पर्यावरण-प्रदूषण, पेड़ों के लाभ, स्वच्छता, साफ-सफाई, मद्य निषेध, बाल विवाह, दहेज प्रथा और अंधविश्वास जैसे विषयों पर भी नैतिक शिक्षा देना जरूरी है।

हालांकि जिलाधिकारी की इस बैठक के दौरान अनेक शिक्षक और प्रधानों ने अपनी समस्याएं रखी। जिसे निबटाने के लिए डीएम ने मौके पर ही मौजूद शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया। विद्यालयों में कमरे, चाहरदिवारी, उपस्कर, चापाकल, शौचालय, संसाधन और विषयवार शिक्षकों की कमी का भी मामला उठाया गया। डीएम ने उसे सुलझाने का कई उपाय भी सुझाये। बैठक में शिक्षकों के अलावा खेलकूद संघ, कला- संस्कृति संघ, स्काउट-गाइड और शिक्षक संघ के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। वीपीएस डिग्री काॅलेज देसरी के सहायक प्राचार्य प्रो चंद्रभूषण सिंह शशि ने शैक्षणिक विकास की दिशा में कर्पूरी छात्रावास, आंबेडकर छात्रावास, सुसज्जित रंगशाला और स्टेडियम निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध कराने में सभी स्कूल-काॅलेज प्रधानों से पहल करने की अपील की। बैठक में डीडीसी सर्वनारायण यादव, डीईओ डाॅ संगीता कुमारी, डीपीओ माध्यमिक राजेंद्र सिंह, जिला खेल पदाधिकारी सहित अनेक अधिकारी मौजूद थे।
संवाददाता
युथ ऐजेंडा
नागमणि वैशाली मुज०
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours