चन्दौली :सभासद के पुत्र और उसके मित्र का सन्दिग्ध परिस्थितियों में अपहरण, अपहरणकर्ताओं ने बतौर फिरौती की पचास लाख रुपये की मांग                                                    


 चंदौली के मुगलसराय इलाके से जहा एक सभासद के पुत्र के रहस्यमय तरीके से लापता हो जाने से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया । बताया जाता है कि मुगलसराय के चतुर्भुजपुर इलाके के सभासद का पुत्र कल शाम अपने एक दोस्त के साथ स्कूटी से घूमने निकला था तबसे उसका कोई आता पता नहीं चल पा रहा था। इसी बीच परिवार के लोग उसकी तलाश जारी रखे हुए थे कि लापता युवक के मोबाइल से उसके पिता के मोबाईल पर फोन आया जिसमे युवक के कब्जे में होने की बात करते हुए फोन करने वाले कि तरफ से लड़के की सकुशल रिहाई के बदले में 50 लाख रुपये की फिरौती की मांग की। इस फोन के मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया और उन्होंने मुगलसराय कोतवाली पहुंच कर मामले की सूचना पुलिस को दे दी है जिसपर पुलिस ने जांच की कार्यवाई शुरू कर दी है । पत्रकार वार्ता में में पुलिस अधीक्षक चन्दौली सन्तोष कुमार सिंह ने कहा कि एक राहुल रावत नाम का लड़का है जो अट्ठारह साल का है चतुर्भुजपुर का है जो डोम जाति के होते हैं और इसकी मां सभासद है अपने मित्र सत्यपाल गुप्ता के साथ जो उसी मुहल्ले का रहने वाला है रात 8 बजे स्कूटी से निकला रास्ते में राहुल के पिता मिले उन्होंने पूछा कि कहां जा रहे हो तो उस लड़के ने बताया कि अभी थोड़ी देर में आ रहे हैं इसके बाद वो वापस नहीं लौटे दोनों और 12 बजे रात के आस-पास वीरू रावत जो राहुल रावत के पिता हैं उनको फोन पर इसी के फोन राहुल रावत के फोन से एक काल आती है जिसमें काल करने वाला कहता है कि आपका लड़का हमारे पास है और पचास लाख रुपये की मांग की जाती है। इस सूचना पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और अब तक की छानबीन से या जो दोनों लड़के हैं इनकी जो स्वाभाविक गतिविधि अतीत की रही है उसके आधार पर मामला सन्दिग्ध सा प्रतीत होता है ऐसा प्रतीत होता है कि इन लड़कों का इनवालमेंट स्वयं का है क्योंकि घर से चलने के बाद जो दूसरा लड़का सत्यपाल गुप्ता स्टेशन जाता है और स्टेशन से एटीएम से पांच सौ रुपये निकालते हैं फिर से स्कूटी लेकर रेवां जाते हैं जहां रेवां स्कूटी पहुंचती है साथ में एक लड़की भी रहती है और फिर वहां स्कूटी खड़ी करके लाक करने के बाद ये किसी काले रंग की स्कार्पियो में बैठ करके कहीं निकलते हैं। उन्होंने कहा कि की फिलहाल पुलिस पूरी सजगता के साथ पूरे मामले की छानबीन कर रही है और हम इसको सही मान करके तफ्तीश करा रहे हैं और जो सत्यता है इसका शीघ्र अनावरण किया जाएगा लेकिन जो इसकी आर्थिक स्थिति रही है जो इसकी पारिवारिक स्थिति है और जिस तरह का चाल चलन राहुल रावत और सत्यपाल गुप्ता का रहा है उसके आधार पर लगता नहीं कि किसी गिरोह या अपराधिक गिरोह द्वारा या किसी इस तरह की अपराधिक घटना है फिलहाल में छानबीन कर रहे हैं गहराई से और बहुत शीघ्र ही इसका अनावरण करेंगे।
बाईट - पुलिस अधीक्षक चन्दौली सन्तोष कुमार सिंह

बाईट- बीरू कुमार लापता लड़के का पिता                                                                        


  रिपोर्ट-विनय तिवारी जनपद चंदौली 9450142741
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours