चंदौली जनपद के शहाबगंज के बड़गांवा गांव से है जहां सूबे की योगी सरकार किसानों की आय दोगुना करने के पीएम मोदी के सपने के लिए लाख प्रयास कर ले,




लेकिन धान का कटोरा कहे जाने वाले जनपद में सिचाई विभाग के अधिकारी इसमें पलीता लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। शहाबगंज ब्लॉक क्षेत्र के अस्सी प्रतिशत लोगों की आजीविका का एक मात्र साधन कृषि है। कृषि के बिना मानव जीवन की कल्पना भी यहां नहीं किया जा सकती।
यहीं कारण है कि, घाटे के बावजूद क्षेत्र के किसान खेती से मुंह नहीं मोड़ते हैं। लेकिन सिंचाई विभाग की लापरवाही से बड़गावां गांव के सामने कर्मनाशा नहर की महीनों से टूटी पटरी की मरम्मत न होने से क्षेत्र के किसान काफी आक्रोशित हैं। दर्जनों बार सिंचाई विभाग के अधिकारियों के यहां गुहार लगाने के बाद भी सिंचाई विभाग के अधिकारियों के कान पर जूं नहीं रेंगी।रिपोर्ट-विनय तिवारी जनपद चंदौली 9450142741
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours