चंदौली जनपद से है जहां आज जनपद के समस्त थानों पर समाधान दिवस का आयोजन हुआ।
पुलिस अधीक्षक चन्दौली संतोष कुमार सिंह के द्वारा थाना सकलडीहा में स्वयं उपस्थित रहकर जनता की समस्याओं को सुना गया तथा उसके अविलम्ब यथोचित निस्तारण हेतु सम्बंधित को आदेशित किया गया। महोदय के आदेशानुसार समाधान दिवस पर जनपद चन्दौली के समस्त पुलिस अधिकारी व प्रशासनिक अधिकारीगण द्वारा जनपद के विभिन्न थानों पर उपस्थित रहकर जनता की समस्याओं को सुनने के साथ ही सम्बन्धित विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ पुलिस बल की संयुक्त टीमें बनाकर समस्याओं के समाधान हेतु तुरन्त आवश्यक कार्यवाही हेतू आदेशित किया गया। समाधान दिवस के अवसर पर थानों पर कुल 86 प्रार्थना-पत्र मिले जिसमे से पुलिस विभाग से सम्बन्धित 29 प्रार्थना पत्रों में से 26 का समाधान मौके पर ही किया गया तथा 03 प्रार्थना पत्र का समाधान मौके पर जाकर किया जाएगा तथा बाकि 57 प्रार्थना पत्र राजस्व विभाग से सम्बन्धित थे जिनका निस्तारण राजस्व तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाकर किया जायेगा। पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष को जनता की प्रत्येक समस्याओं को सुनने उसको अविलम्ब निवारण करने,किसी भी प्रकार का भेद-भाव न किये जानें का कडें शब्दों में निर्देश दिया गया।रिपोर्ट-विनय तिवारी जनपद चंदौली 9450142741
Home
Unlabelled
समस्त थानों पर हुआ समाधान दिवस का आयोजन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



Post A Comment:
0 comments so far,add yours