इन्दरगढ़ कन्नौज लागातार वारिष के चलते गुंदारा गांव में एक दर्जन से अधिक कच्चे मकान हुए धराशायी 

इन्दरगढ़ के गाँव गुंदारा मे लगातार तेज वर्षा के चलते लगभग एक दर्जन से अधिक कच्चे मकान गिर चुके हैं जिससे लोगों के पास रहने को तो दूर खाना वनाने की भी जगह नही रही इसके साथ वारिष के मौसम में परिवार के रहने का संकट पैदा हो गया वही गुंदारा निवासी आनन्द पुत्र वैजनाथ वताते हैं कि मेरे पास एक कच्चा मकान था जो तेज वारिष के चलते गिर गया उसमे हम तीन भाई परिवार के साथ रहते थे रात मे गिरने के कारण मेरे वड़े भाई तुलाराम दव गए जिनके चोटे आई अब मेरे पास परिवार को रखने का संकट पैदा हो गया है इसी तरह संजीव पुत्र हरिशचन्द्र राम विलास पुत्र रामसिह चेतराम पुत्र छम्मीलाल कुअर वहादुर पुत्र नाथू राम राजेन्द्र पुत्र वालक राम सहित एक दर्जन से अधिक मकान तेज वर्षा के चलते गिर चुके हैं जिनके आगे परिवार रखने का संकट पैदा हो गया है
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours