*Crime18 News || Reporter~संदीप कुमार*
फतेहपुर। औंग थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आशापुर मोड़ इलाहाबाद नेशनल हाइवे के पास अचानक ट्रक के मोड़ने से इलाहाबाद की ओर से आ रही जनरथ उत्तर प्रदेश परिवहन बस ट्रक से टकरा गई और वहीं हाइवे किनारे एक दुकान में जा घुसी। बस को दुकान के अंदर घुसता देख दुकान के आसपास खड़े राहगीर व दुकानदार दुकान छोड़ कर भागे। वहीं दुकान पर खड़े दीपू पांडे पुत्र मनु पांडे बस के नीचे दब गए। कड़ी मशक्कत के बाद बस में दबे हुए घायल को बाहर निकाला। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए कानपुर अस्पताल भेजा। पुलिस ने बताया कि दीपू पांडे निवासी राशूपुर जो कि अपने घर से छिवली गांव में लक्ष्मी कॉटन मील पर काम करने जा रहे थे करीब 3 बजे आशापुर के पास रखी दुकान में रुककर पानी पीने लगे और तभी अचानक यह हादसा हो गया। घटनास्थल पर पुलिस ने पहुंचकर ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुटी हुई SI उमाकांत के साथ पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours