जांजगीर-चांपा 28 सितम्बर 18
क्राइम ब्रांच और शिवरीनारायण पुलिस ने आज तीन सटोरियों को धरदबोचा। उनके कब्जे से 11 हजार 180 रुपए नगद व तीन मोबाइल सहित हजारों की सट्टा-पट्टा जब्त की गई।
पुलिस अधीक्षक नीतू कमल ने सटोरियो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके परिपालन में आज एएसपी पंकज चन्द्रा के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच टीम ने शिवरीनारायण क्षेत्र के मुखबिर से संपर्क कर मुख्य सटोरियो के बारे मे जानकारी ली। इसके बाद क्राइम ब्रांच और शिवरीनारायण पुुलिस ने यहां के हेतराम आदित्य पिता विश्राम, हसन खान पिता शेरखान व प्रहलाद सिंघानिया पिता मोहन को दबिश देकर पकड़ा। इस कार्रवाई में क्राइम ब्रांच प्रभारी मुकेश पांडेय, प्रआर मनोज तिग्गा, आर विवेक ठाकुर, रोहित कहरा, सुरेंद्र खरे व थाना शिवरीनारायण प्रभारी विजय पैकरा तथा थाना स्टाफ शामिल थे
लिकेश खुँटे सारंगढ

Post A Comment:
0 comments so far,add yours