उन्नाव रसूलाबाद क्षेत्र सकतपुर का मुख्य मार्ग मियागंज जाने वाला बड़े-बड़े गड्ढों में हुआ तब्दील

              उन्नाव ब्यूरो मोहित मिश्रा की रिपोर्ट

सकतपुर उन्नाव थाना आसीवन क्षेत्र के अंतर्गत सकतपुर का मार्ग मरौचा, निजामपुर, सारंग हार, बनोनी होते हुए *मियागंज ,उन्नाव* के मुख्य मार्ग मे संपर्क है जो बड़े-बड़े भयंकर विकराल गड्ढों में तब्दील होता नजर आ रहा है l
ग्राम सकतपुर का मुख्य मार्ग गत 14 वर्षो से सूत्रों के मुताबिक बना हुआ है यह सकतपुर से मियागंज का मुख्य मार्ग है इस मार्ग के बने 14 सालों के बीच में  एक भी बार मार्ग का दुरुस्तीकरण नहीं किया गया इसलिए यह मार्ग बड़े-बड़े भयंकर विकराल खड्डे में तब्दील नजर आ रहा हैl
इस मार्ग से कई गांव का आवागमन प्रतिदिन चलता रहता है यह मार्ग पैदल चलने के लायक भी नहीं है यहां के रहवासियों और क्षेत्रवासियों मार्ग को लेकर आने जाने के लिए बहुत ही बड़ी परेशानियों का सामना करते हैं l इस मार्ग पर कई बार लोडर व ट्रैक्टर पलटते हुए नजर आए l
यह मुख्य मार्ग पूर्व केंद्र सरकार और विधायक कोटे से निर्माण कराया गया था लेकिन चलती मोदी राज में इस मार्ग का बहुत ही बदतर हाल हो चुका हैl इस भयंकर मुख्य मार्ग पर ग्राम वासियों और क्षेत्रवासियों के साथ कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है इसका जिम्मेदार होगा कौन ( सफीपुर विधानसभा मा .विधायक बंबा लाल दिवाकर मा. सांसद जी या ग्राम वासी )जो हमारी सरकार को पता नहीं है सकतपुर ग्रामवासी इस परेशानी को लेकर बहुत ही परेशान रहते हैं ग्राम वासियों की आक्रोश की ज्वाला दिन पर दिन बढ़ती जा रही है ग्राम वासियों ने *जिलाधिकारी* *उन्नाव* से अपील की है हमारे गांव सकतपुर का मुख्य मार्ग का निरीक्षण करें l
मार्ग का निरीक्षण करके केंद्र सरकार व राज्य सरकार से मार्ग को पु ना निर्माण करने की मांग करेl
ग्राम के संभ्रांत लोगों ने  मिलकर प्रेस रिपोर्टर मोहम्मद इदरीश को मुख्य मार्ग का निरीक्षण कराया और रिपोर्ट दी l
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours