सड़क किनारे 15 फिट खाईनुमा (गढ्ढे) में गिरे दो व्यक्तियों को डायल 112 स्टाफ ने बाहर निकाल कर  अस्पताल पहुंचाया

*रायगढ़* आज दिनांक 27.09.18 के प्रात: 10.31 बजे बरमकेला थानान्तर्गत संचालित ERV वाहन को बरमकेला-चांटीपाली दुर्गा मंदिर के पास मोड में रेलिंग से टकराकर दो व्यक्यिों के खाई में गिरे होने का इवेंट (सूचना) मिला, जिस पर ERV वाहन तत्काल मौके पर पहुंची । जहां किसी अज्ञात वाहन द्वारा एक्सल मोपेड को ठोंकर मारने से मोपेड रेलिंग से टकराया तथा वाहन में सवार दोनों व्यक्ति मन्नू भगत निवासी दनसरा एवं मोहित कुमार निवासी खैरादरहा 15 फिट खाई में नीचे गिरे हुये थे । ERV वाहन में कार्यरत थाना बरमकेला के आरक्षक बिरेन्द्र कुमार ठाकुर ने बड़ी ही सूझबूझ से वहां उपस्थित लोगों के मदद से हाथों की चैन बनाकर खाई में गिरे दोनों व्यक्तियों को बाहर निकाले । दोनों आहत चलने फिरने में असमर्थ थे, जिन्हें आरक्षक बिरेन्द्र ठाकुर ERV वाहन में बिठाकर CHC बरमकेला लाकर भर्ती कराया।
____________________________________

*2. 30 लिटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब जप्त :-*

*रायगढ़* थाना प्रभारी घरघोडा निरीक्षक डी0एल0 मिश्रा व हमराह स्टाफ द्वारा  दिनांक 25.09.18 को मुखबिर सूचना पर ग्राम कुडुमकेला में *मांझीपारा के जलंधर मांझी पिता मक्खा मांझी उम्र 50 वर्ष*  के घर में शराब रेड कार्यवाही किया गया, इस दौरान जलंधर माझी के मकान से अवैध रूप से बिक्री के लिये रखी हुई  *30 लिटर  हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब* जप्त किया गया है । आरोपी जलंधर मांझी  के विरूद्ध थाना घरघोड़ा में अप.क्र. 296/18 धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।


         
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours