कन्नौज पुलिस-आज दिनांक-27-09-18 को श्रीमान पुलिस कन्नौज के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय जनपद कन्नौज में व्यापारियों के साथ मीटिंग की गई जिसमें निम्न बिंदुओं पर चर्चा की गयी-



1. व्यापारियों द्वारा शहर में बढ़ रहे अतिक्रमण को दूर करने के लिए बताया गया।
2. जगह जगह लगने वाले जाम की समस्या के भी बारे में भी चर्चा की गई।
3. सर्राफा व्यापारियों द्वारा सर्राफा मार्केट में रात्रि में पुलिस गश्त को बढ़ाने के लिए भी कहा गया।
4. सभी व्यपारिक प्रतिष्ठानों व सर्राफा मार्केट में व्यापारियों को सीसीटीवी कैमरे के लिए लगाने के लिए भी चर्चा की गयी।
अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा व्यापारियों की समस्त समस्याओं को सुना गया व जल्द से जल्द उनका निराकरण कराने का आश्वासन दिया गया
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours