जांजगीर चाँपा जिले की रूटीन की खबरें

लिकेश खुँटे रिपोर्टर29 सितम्बर 18
जांजगीर-चांपा। क्राइम ब्रांच और बलौदा पुलिस ने आज बड़ी मात्रा में चोरी का डीजल परिवहन कर रहे एक आरोपी को धरदबोचा। उसके कब्जे से 300 लीटर डीजल के साथ ही स्कार्पियो जब्त करते हुए उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया है।

पुलिस के अनुसार ग्राम बगड़बरी निवासी पुरुषोत्तम यादव पिता भुजबल यादव 28 वर्ष आज पंतोरा खिसोरा रास्ते से अपने स्कोर्पियो में 300 लीटर चोरी का डीजल परिवहन कर रहा था। इसकी खबर लगते ही बलौदा पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे ग्राम खिसोरा पंतोरा मार्ग पर रोक लिया। आरोपी के खिलाफ ईसी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में क्राइम ब्रांच प्रभारी मुकेश पांडेय, प्रआर मनोज तिग्गा, आरक्षक रोहित, विवेक, राघवेंद्र, सुरेंद्र एवं थाना बलौदा प्रभारी निरी
 

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours