फर्रुखाबाद:(जहानगंज)
मकान में हिस्सेदारी के विवाद के चलते आक्रोशित सिपाही ने अपने भाई की ईंट से पीट-पीट कर हत्या कर दी| घटना की सूचना पर पंहुची पुलिस ने आरोपी सिपाही को हिरासत में ले लिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम भड़ौसा निवासी वकील सिद्दीकी पुत्र सब्बीर कानपुर जनपद में सिपाही के पद पर तैनात है| उसका अपने भाई 50 वर्षीय शकील से मकान के हिस्सेदारी को लेकर विवाद चल रहा था| शनिवार को सिपाही वकील बुलेरो से अपने गाँव आया| उसने पहले घर में तोड़फोड़ की उसके बाद उसने बड़े भाई शकील की हत्या ईंट अआदी से पीटकर कर दी|
घटना के बाद अफरा-तफरी मच गयी| सूचना पर एसपी संतोष मिश्रा,सीओ राजवीर सिंह व थाना पुलिस मौके पर आ गयी| पुलिस ने आरोपी सिपाही को दबोच लिया| सीओ ने बताया कि जाँच की जा रही है| तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा|

Post A Comment:
0 comments so far,add yours