फर्रुखाबाद में कोई आये और कुछ भी करके चला जाए,
बेखबर प्रशासन को कोई चिंता नहीं रहती। एसडीएम शमसाबाद कस्बे में मौजूद बने रहे और सपाइयों ने सेतु निगम द्वारा बनाये गए ढाई घाट गंगा पुल का लोकार्पण करते रहे । सपाइयों ने जश्न भरे माहौल में फीता काटा और नारियल फोड़ा। इसके साथ ही पुल पर यातायात शुरू किये जाने की घोषणा कर दी. सपाइयों ने एक घंटे तक पुल पर चहल कदमी कर झंडे फहराए और प्रशासन बेखबर रहा. लगभग चार घंटे बाद सांसद मुकेश राजपूत ने गंगा चौपाल में सीडीओ आईएएस अधिकारी अपूर्व दुबे को सपाइयों द्वारा पुल का उद्घाटन होने के बारे में बताया तब उन्होंने मामले की जांच कराने की बात कही. फ़िलहाल भाजपाई गुस्से में हैं और सांसद ने कहा है कि अगर पुल पर कोई घटना- दुर्घटना हुई तो सपाई जिम्मेदार होंगे।
फर्रुखाबाद में ढाई घाट के पुल का लोकार्पण कर सपाईयों ने एक बार फिर प्रशासन को चुनौती दे डाली। अखिलेश सरकार में पुल का शिलान्यास हुआ था और तब से पुल का निर्माण चल रहा था. सपा नेता पुल को अपनी उपलब्धियों में गिनाते हैं. पुल का निर्माण पूरा होते ही सपाई झंडे- टोपियों के साथ ढाई घाट पुल पर पहुंचे। पुल पर फीता काटकर और नारियल फोड़कर लोकार्पण की रस्म पूरी की गयी. जिलाध्यक्ष नदीम फारूकी ने फीता काटा और महामंत्री मनदीप यादव ने नारियल फोड़ा। सपाई लगभग दो घंटे तक पुल पर ग़दर काटते रहे पर कोई अधिकारी या भाजपाई दूर दूर तक नजर नहीं आया. जिलाध्यक्ष नदीम फारूकी ने कहा कि पुल का शिलान्यास हमारे नेते अखिलेश यादव ने किया था.हमारे कार्यकर्ताओं की अभिलाषा थी कि पुल का उद्घाटन हम करें। अब पुल का निर्माण कराने के लिए धन्यवाद रैली करके सपा मुखिया को बुलाया जाएगा।
जिस समय पुल का लोकार्पण हो रहा था उस समय सांसद मुकेश राजपूत और इलाके के विधायक सुशील शाक्य नारायण आश्रम में चल रही गंगा चौपाल में मौजूद थे.

Post A Comment:
0 comments so far,add yours