रिपाेर्ट - विमलेश कुमार लखीमपुर खीरी


 लखीमपुर मोहम्मदी और भीरा रेंज में गुरुवार को बाघों के हमले में दो व्यक्तियों के घायल होने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा मोहम्मदी के गांव अयोध्या पुर और सुंदर पुर के लोगों ने घायल युवक को महेशपुर रेंज ऑफिस के सामने रखकर सड़क जाम कर दिया ऑफिस में तोड़फोड़ की और मुख्य ऑफिस के सामने स्थित गाेल बंगले में आग लगा दी लोगों ने चार वन कर्मियों को लाठी डंडों से हमला करके घायल कर दिया उनकी राइफल और बंदूके छीन ली बाद में कई थानों की फोर्स के साथ पहुंचे एसडीएम सीओ ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया लगभग 5 घंटे तक जाम लगा रहा भीरा रेंज कुकरा गांव निवासी रामपाल 40 वर्षीय अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था सुबह करीब 7:00 बजे रपटा पुल के पास बाघ ने उस पर हमला कर दिया पंजा लगने से रामपाल का जबड़ा और चेहरा जख्मी हो गया उधर मोहम्मदी रेंज में अयोध्या पुर गांव निवासी कन्धईलाल 47 वर्षीय गन्ने के खेत में चारा के लिए पत्तियां काटने के लिए गया था जहां बाघ ने हमला कर उसे घायल कर दिया इस घटना के बाद ग्रामीण उत्तेजित हो उठे मोहम्मदी रेंज कार्यालय में जमकर उत्पात मचाया वन दरोगा रामप्रसाद और धर्मेंद्र श्रीवास्तव, फॉरेस्ट गार्ड राजेश कुमार ,और वाचर को मारपीट कर उनके हथियार छीन लिए रेंज परिसर में खड़े वाहन ताैड फाैड डालें मौजूद पुलिस भी लाचार दिखी
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours