ब्यूरो मोहित मिश्रा की रिपोर्ट

शहर के दही चौकी स्थित इंडार्गो फैक्ट्री का कर्मचारी बुधवार दोपहर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के पास स्थित स्टेट बैंक सिटी शाखा से 15 हजार रुपए निकाले और रुपए पॉलीथीन में रखकर बैंक के मुख्य गेट के बाहर आ गया। इसी बीच मोबाइल पर किसी का फोन आने पर पॉलीथीन दूसरी बाइक पर रखकर बात करने लगा। तभी उस बाइक सवार युवक पॉलीथिन लेकर फरार हो गया। जब तक फैक्ट्री कर्मी कुछ समझ पाता तब तक बाइक सवार नजरों से ओझल हो गया था। पीड़ित ने पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग उठाई है।
लखनऊ के थाना बंथरा केतिर्वा गांव निवासी रफीक का बेटा शफीक दही चौकी स्थित इंडार्गो फैक्ट्री में काम करता है। बुधवार दोपहर उसने स्टेट बैंक सिटी शाखा से 15 हजार रुपए निकाले। रुपए निकालकर पॉलीथीन में रखकर बाहर आ गया। इसी दौरान किसी का फोन आने पर पॉलीथीन उसने अपनी बाइक के पास खड़ी दूसरी बाइक पर रख दी। तभी बाइक सवार पॉलीथीन लेकर भाग निकला। शफीक ने बैंक प्रबंधक को जानकारी दी। प्रबंधक ने बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया, जिसमें दूसरी खड़ी बाइक सवार पॉलीथीन लेकर जाते हुए दिखा पर उसका पीछे का हिस्सा आ रहा है। जिससे चेहरे की पहचान नहीं हो पा रही थी। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच पड़ताल कर रही है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours