कुलपहाड़ (महोबा)

सीबीएसई बोर्ड नई दिल्ली से सम्बद्ध नगर के रामरतन भुवनेश कुमार पब्लिक स्कूल के छात्रों को लगातार तीसरी बार इंडिया इंटरनेशनल साइन्स फेस्टिवल में प्रतिभाग करने का मौका मिला है। विद्यालय के छात्र 4 अक्टूबर को लखनऊ रवाना होंगे।
आरबीपीएस के प्रिंसिपल अमित कुमार अग्रवाल के अनुसार चौथा इंडिया इंटरनेशनल साइन्स फेस्टिवल इस बार लखनऊ में होने जा रहा है। जिसमें पूरे देश से 10000 से अधिक छात्र व वैज्ञानिक भाग ले रहे हैं। फेस्टिवल का उद्घाटन 6 अक्टूबर को देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे ।
छात्रों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने व उनमें नए-नए प्रयोगों के प्रति रुझान पैदा करने के उद्देश्य से आयोजित इस फेस्टिवल की थीम ' बदलाव के लिए है विज्ञान ' रखी गयी है। महोत्सव में भाग लेने के लिए छात्रों ने तैयारियां प्रारम्भ कर दी हैं।
गौरतलब है की आरबीपीएस के छात्र इसके पहले दिल्ली व चेन्नई में आयोजित फेस्टिवल में भी प्रतिभाग कर चुके हैं।


महोबा से क्राइम18न्यूज के लिए कुलदीप मिश्रा।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours