गंजमुरादाबाद उन्नाव
*उन्नाव ब्यूरो मोहित मिश्रा की रिपोर्ट*
नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी कुंवर गौरव सिंह तथा चौकी इंचार्ज आर के शुक्ला की अगुवाई में अवैध पॉलिथीन के खिलाफ आज नगर में एक अभियान चलाया गया।
नगर पंचायत द्वारा अवैध पॉलिथीन के खिलाफ आज नगर में चलाए गए अभियान के तहत मुन्ना पुत्र छंगा फल विक्रेता से अर्थदंड के रूप में ₹500, बंगाली स्वीट हाउस से अर्थ दंड के रूप में 1000, साबिर अली पुत्र मोहम्मद दीन फल विक्रेता से 1000, पप्पू पुत्र रफीक फल विक्रेता से ₹500, मोबिन पुत्र नजीम फल विक्रेता से ₹500, सईद अहमद पुत्र शफीक फल विक्रेता से ₹500 अर्थदंड के रूप में नगर पंचायत द्वारा वसूले गए। अवैध पॉलिथीन के खिलाफ चलाए गए आज के अभियान से नगर के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। इस मौके पर नगर पंचायत के सभी कर्मचारियों के साथ साथ पुलिस चौकी का स्टाफ भी साथ रहा।।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours