फर्रुखाबाद:(जहानगंज) कूड़ा डालने के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट के बाद विवाद हो गया| जिसके बाद फरसे से दो महिलाओं सहित तीन को जख्मी कर दिया| पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया|
थाना क्षेत्र के ग्राम कोठी में कूड़ा डालने को लेकर प्रेमदास पुत्र बंशीधर ने गाँव के ही राममनोहर पुत्र ज्ञानदास को अपने घर के सामने कूड़ा डालने से मना किया तो विवाद हो गया| आरोपी राममनोहर अपने घर से फरसा निकाल लाया| उसने मौके पर मौजूद प्रेसदास पर हमला किया| इस दौरान बचाने गयी मार्गश्री पत्नी श्रीकृष्ण व गीता देवी पत्नी विनय शाक्य को आरोपी ने फरसे से हमला कर जख्मी कर दिया| वही प्रेम दास पर को भी जख्मी किया| मार्गश्री की हालत गम्भीर बनी हुई है|
घटना के बाद तीनो को सीएचसी भेजा गया| जंहा हालत गम्भीर होने पर मार्गश्री को लोहिया अस्पताल लिये रिफर कर दिया गया| वही आरोपी ने अपने घर में आग लगा दी और मौके से फरार हो गया| प्रभारी निरीक्षक संजीब राठौर ने बताया कि अभी तहरीर नही आयी है| आरोपी अभी फरार है| उसकी तलाश की जा रही है| तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा|
मार्ग दुर्घटनाओं में महिला सहित दो जख्मी
कमालगंज: थाना क्षेत्र के मोहल्ला शास्त्रीय नगर निवासी संतोषा यादव पुत्री श्री राम यादव अपने घर से रजीपुर जा रही थी| तभी पावर हॉउस के निकट ट्रक से टक्कर मार दी| जिससे वह जख्मी हो गयी| उसे पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया|
वही दूसरी घटना में थाना क्षेत्र नगला जोध निवासी उदयवीर पुत्र लखपति खुदागंज जा रहे थे| तभी अज्ञात वाहन ने चौकी के निकट उन्हें टक्कर मारकर जख्मी कर दिया| डायल 100 ने उन्हें भी सीएचसी में भर्ती कराया|
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours