बांगरमऊ उन्नाव ब्यूरो मोहित मिश्रा की रिपोर्ट
स्वच्छ भारत मिशन योजना के अंतर्गत "स्वच्छता ही सेवा" में प्रत्येक नागरिक को जोड़ते हुए आज नगर पालिका परिषद द्वारा एक रैली निकाली गई जिसमें लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
नगर पालिका परिषद के चेयरमैन इजहार खां "गुड्डू" के नेतृत्व में "स्वच्छता ही सेवा" नामक निकाली गई रैली पालिका परिषद कार्यालय से शुरू होकर हरदोई- उन्नाव मुख्य मार्ग होते हुए शेख औलिया बाबा की मजार के पास स्थित तालाब तक गई यहां सभी लोगों ने तालाब में पड़े कूड़े कचरे को बाहर निकालकर साफ़ किया। रैली में आर आर डी एस इंटर कॉलेज के बच्चे हाथों में पट्टिका लिए थे जिनपर स्वच्छता के संबंध में नारे लिखे थे। रैली के दौरान रास्ते में पड़ने वाले सभी दुकानदारों को भी साफ सफाई के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर पालिका परिषद के लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता पंकज पटेल, जलकर की अवर अभियंता प्रियंका कटियार, स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड अंबेस्डर फजलुर्रहमान, धीरेंद्र कुमार शुक्ल, शिवलाल बाबू, सफाई नायक मुकेश, सभासदों में इसरार खां, अमर सिंह यादव, अनिल, शानू, राम,मोहम्मद आफाक, सुदेश गुप्ता, नीरज गौतम, कुलदीप दिक्षित व पालिका परिषद तथा आर्यन ग्रुप के सभी सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours