फर्रुखाबाद:(शमसाबाद) मन्दिर के एक पुजारी ने धर्म,
आस्था और समाज के सभी बन्धनों को दर किनार कर एक मासूम चार वर्षीय बालिका की इज्जत तार-तार कर दी| भीड़ ने पुजारी को पकड़कर पहले जमकर पीटा और उसके बाद पुलिस के हबाले कर दिया| पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है| वहीं बालिका को मेडिकल के लिये भेजा है।
थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी चार वर्षीय बालिका गाँव के ही मन्दिर में अपने तीन भाई बहनों के साथ गयी थी| उसी दौरान कलयुगी बाबा गजाधर उर्फ गोविन्द दास ने बालिका को पकड़ कर उसे कमरे में बंद कर दिया| उसके सभी भाई बहनों को भगा दिया| बाबा ने बालिका को अपनी हबस का शिकार बना डाला|कुछ देर बाद रोती हुई बच्ची घर पर पहुची तो पजिजनो ने जानकारी की जिसके बाद सभी परिजन सन्न रह गए घटना के बाद सभी परिजन बाबा के पास गए और बाबा को मौके पर ही दबोच लिया| ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी|
घटना के बाद आरोपी को पुलिस के हबाले कर दिया गया| पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया| घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा, एएसपी त्रिभुवन सिंह फ़ोर्स के साथ मौके पर पंहुचे| अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि परिजनों द्वारा पकड़े गए बाबा ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours