*
92 दिन से अनशन पर बैठे सत्याग्रहियों से मिलने पहुंचे झांसी से आये बुंदेलखंड क्रांति दल के अध्यक्ष

महोबा। पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर शहर के आल्हा चौक पर पिछले 92 दिन से अनशन पर बैठे बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर व जिला अधिवक्ता समिति के पूर्व अध्यक्ष सुखनंदन यादव से मिलने आज झांसी से बुंदेलखंड क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंअर सत्येन्द्र पाल सिंह पहुंचे और उन्होंने कहा कि अगर केन्द्र सरकार ने जल्दी ही बुंदेलखंड राज्य का ऐलान नहीं किया तो हम मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में इसी मुद्दे पर जनता की अदालत में जाएंगे और बुंदेलखंड के तहत आने वाली सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारकर भाजपा व कांग्रेस दोनों को कटघरे में खड़ा करेंगे। उन्होंने कहा कि  2019 के लोकसभा चुनाव में इस बार पृथक बुंदेलखंड राज्य सबसे बड़ा मुद्दा होगा। उनके साथ उपाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार, झांसी नगर अध्यक्ष नईम मंसूरी समेत तमाम लोग भी अनशन स्थल पहुंचे। इस मौके पर जिला अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष प्रभात सुल्लेरे, महामंत्री चंद्रशेखर स्वर्णकार, अरूण चतुर्वेदी, श्याम सुंदर त्रिपाठी, राम आसरे राही, राम प्रकाश दीक्षित, रमेश चंद्र शुक्ला, सिद्ध गोपाल सेन, प्रशांत गुप्ता, आत्माराम, पूर्व फौजी शत्रुधन सिंह, अमरचंद विश्वकर्मा, समेत तमाम गणमान्य नागरिकों ने पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग उठायी। कार्यक्रम का संचालन बुंदेली समाज संयोजक तारा पाटकर ने किया एवं एनबीआरई लखनऊ के पूर्व प्रधान वैज्ञानिक डा. राम सेवक चौरसिया ने सभी मेहमानों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

*क्राइम18न्यूज़ से महोबा ब्यूरो कुलदीप मिश्रा*
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours