बेलाताल ( महोबा )--- गुरुवार को एसपी के निर्देश पर पुलिस चौकी प्रभारी निरीक्षक विमल सिंह व साथियों द्वारा बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया है।


बेलाताल नोगाव रोड़ पर बाइक चालकों के न हेलमेट लगाए मिलने पर 8 चालान किये व 800 रुपये समन शुल्क बसूला गया। विमल सिंह का कहना है कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करे जो भी हेलमेट का प्रयोग नही करेगा उसके चालान किये जायेंगे।चेकिंग अभियान से दोपहिया वाहन चालकों में हड़कम्प मचा रहा।  पुलिस चौकी प्रभारी निरीक्षक विमल सिंह का कहना है कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग अवश्य करे जिससे वाहन दुर्घटनाओं में कमी लायी जा सके। इस मौके परजयसिंह पटेल कांस्टेबल ,छुन्नूलाल कांस्टेबल ,भदौरिया ,राजकुमार सहित समस्त पुलिस कर्मी मौजूद रहे।


क्राइम18न्यूज़ से महोबा ब्यूरो कुलदीप मिश्रा।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours