बाँदा उत्तर प्रदेश:-। बांदा में तालाब की मिट्टी ढहने से दो बालिकाओं की दबकर मौत हो गई,

वहीं एक महिला समेत तीन लोग घायल हुए हैं। घटना को लेकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी है और परिजनों में कोहराम मचा है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मवई में रविवार सुबह तकरीबन साढ़े दस बजे आधा दर्जन से ज्यादा बच्चे व महिलाएं टेंउहा तालाब किनारे घर की पुताई के लिए मिट्टी खोदने गए थे। यहां खोदाई के दौरान अचानक मिट्टी का टीला ढह गया, जिसमें सभी दब गए। चीखपुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग पहुंचे और फावड़े की मदद से मिट्टी हटाकर काफी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला। इसमें सीमा (12) पुत्री पंचा व पुष्पा (10) पुत्री राजू की मौके पर मौत हो गई। ज्ञानवती (40) पत्नी महेश्वरी प्रसाद, राजेंद्र (8) पुत्र पंचा, सुनील (12) पुत्र संतू को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।
सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस व राजस्व कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। पांचों को बाहर निकाले जाने के बाद भी जेसीबी मशीन से मलबा हटाने का कार्य चलता रहा। ग्रामीणों को आशंका थी कि कहीं और लोग न दबे हों। कोतवाली प्रभारी अनिल सिंह का कहना था कि हादसे का शिकार लोग अपने-अपने घरों में पुताई के लिए हाथ से मिट्टी खोद रहे थे। अचानक बड़ा टीला ढहने से हादसा हुआ है।

           -     रिपोर्टर
            राहुल त्रिवेदी
       क्राइम18न्यूज़ बाँदा
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours