दर्शन राजपूत की रिपोर्ट

आज से हमारे सरायमीरा में जय-जय राम रसोई की परम्परा भी पड़ गई। अब गरीबों को हर रविवार शाम के वक्त रेलवे रोड स्थित संकट मोचन मन्दिर के बाहर मुफ्त भोजन मिला करेगा। रामकाज सेवा समिति द्वारा शुरू की गई रसोई का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम सदर महेंद्र कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। यहां पीएसएम डिग्री कालेज के रिटायर्ड प्रोफेसर आदरणीय रमेश तिवारी जी "विराम" सर और जिला पंचायत अध्यक्ष के पति संजू कटियार ने गरीबों को निशुल्क भोजन उपलब्ध कराने वाली रामकाज सेवा समिति का उत्साह वर्धन किया। समिति के सभी सदस्यों और पदाधिकारियों को विकास अवस्थी की तरफ से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours