लिंकेश खुँटे रिपोर्टर 2 अक्टूबर18
जांजगीर-चांपा। पुलिस के तमाम कोशिशों के बावजूद कच्ची शराब की अवैध बिक्री थमने का नाम नहीं ले रही है। जिले के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने आज 235 लीटर महुआ शराब जब्त किया गया है।

एसपी नीतू कमल के निर्देश पर जिले भर की पुलिस ने कच्ची व अवैध शराब के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आज मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम ने शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी में दबिश दी। यहां सूर्या उर्फ हीरा गोड़ के कब्जे से 110 लीटर महुआ शराब जब्त किया गया। इसी तरह बाराद्वार पुलिस ने ग्राम बेलहाडीह निवासी फिरंगीलाल खूंटे के कब्जे से 125 लीटर महुआ शराब जब्त किया। इन मामलों में आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत कार्रवाई की गई है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours