बांदा: पुलिस ने बिसंडा थाना क्षेत्र में सोमवार को छापा मारकर असलहा बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर एक युवक को गिरफ्तार किया है जबकि उसका साथी भाग निकला।
पुलिस टीम ने बढई का पुरवा मजरा पल्हरी में छापेमारी कर देवपाल निषाद उर्फ पेड़ेरी पुत्र स्व. सूरजपाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 19 तमंचे 315 बोर, तीन तमंचे 12 बोर व एक तमंचा अधबना 315 बोर के साथ शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं जबकि उसका एक साथी राकेश कुमार विश्वकर्मा भाग निकला।
पकड़ा गया देवपाल उर्फ पड़ेरी लम्बे समय से स्थान बदल-बदल कर अवैध तमंचा बनाने की फैक्ट्री चला रहा था। 11 जून 2018 को निभौर थाना बबेरूमें अपने साथी राम नरेश पुत्र रामरूप निवासी मडौली जनपद फतेहपुर के साथ तमंचा की फैक्ट्री चला रहा था। पुलिस ने दबिश देकर राम महेश को पकड़ा था जबकि देवपाल मौके से भाग निकला था
उस समय भी काफी मात्रा में तमंचा व तमंचा बनाने के उपकरण बरामद किए गए थे। देवपाल पर अवैध असलहा फैक्ट्री चलाने के बिसंडा व बबेरू थाने में आठ मुकदमें पंजीकृत है। फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिये प्रयास जारी है।
रिपोर्टर
राहुल त्रिवेदी
क्राइम18 न्यूज़ बाँदा

Post A Comment:
0 comments so far,add yours